जयपुर: शौर्य संध्या में ड्रोन शो :
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 15 जनवरी को आयोजित 78वें सेना दिवस के अवसर पर सांझ-समय में भव्य “शौर्य संध्या” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने ऐतिहासिक रूप से वीरता और तकनीकी कौशल का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में भारतीय सेना की देशभक्ति, साहस और पराक्रम की गाथा को नाटकीय रूप से दिखाया गया गया। केंद्र बिंदु रहा ड्रोन शो, जिसमें 1,000 से जायदा स्वदेशी ड्रोन ने राजस्थान के आसमान में वीरों और प्रतीकों को उकेरा।

ड्रोन शो बना आकर्षण:
ड्रोन ने आसमान में कई प्रेरणादायक आकृतियाँ बनाईं, जिनमें शामिल हैं:
- महाराणा प्रताप — मेवाड़ के महान शूरवीर, जिन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में अदम्य वीरता दिखाई।
- छत्रपति शिवाजी महाराज — मराठा साम्राज्य के संस्थापक, जिन्होंने आज़ादी और सैन्य कौशल के लिए इतिहास में अपनी छाप छोड़ी।
- भारतीय सेना के प्रतीक, तिरंगा, और आधुनिक सैन्य क्षमताओं के दृश्यों का संयोजन।
जयपुर में ऐतिहासिक ड्रोन शो, शौर्य संध्या में उभरे महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज #MeraDeshBadalRahaHai #ShauryaSandhya #JaipurDroneShow #DroneShowIndia #MaharanaPratap #ShivajiMaharaj #JaiHind #JaiBharat #IndianPride #Deshbhakti #JaipurEvents #RajasthanNews #CulturalPride pic.twitter.com/HwFCVbNsWU
— Khabri Tota (@TotaKhabri) January 11, 2026
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं था, बल्कि देशभक्ति का संदेश और युवाओं में सेना के प्रति गर्व और सम्मान को भी जगाना था।
इस कार्यक्रम में परंपरागत मार्शल आर्ट, सेना के आधुनिक हथियार और “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे सैन्य अभियानों पर आधारित लाइट-साउंड शो ने दर्शकों को रोमांचित किया ।
आयोजन के दौरान अधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन लोगों के लिए सेना की आधुनिक तकनीक और वीरता को समझने का शानदार अवसर है, जिससे नागरिक और जवानों के बीच भावनात्मक सबंधो को जोड़ता है।
