देवरिया (उत्तर प्रदेश):
11 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के देवरिया में रविवार को प्रशासन ने लगभग 50 साल पुरानी मजार को भारी सुरक्षा व्यवस्था में ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सरकारी बंजर भूमि पर अवैध निर्माण हटाने के आदेश के तहत बुलडोजर की मदद से हतया गया

कार्रवाई का दृश्य:
राज्य प्रशासन ने गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास मौज़ूद हजरत शहीद सैय्यद अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार के सभागृह, मुख्य गेट, बाउंड्री वॉल, तीन दुकानें और गुंबद को भी गिरा दिया। बचे शेष हिस्सों को क़ानूनी औपचारिकताओं और सुरक्षा कारणों के चलते बाद में हटाया जाएगा।
यूपी में फिर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर ऐक्शन#khabritota #UttarPradesh #Deoria #BulldozerAction #IllegalShrine #UPNews #BreakingNews #LawAndOrder #AdministrationAction #TrendingNews #hindinews pic.twitter.com/AYIUYDJWq6
— Khabri Tota (@TotaKhabri) January 11, 2026
कार्रवाई के दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात:
कार्रवाई के दौरान 6 थानों से लगभग 300 पुलिसकर्मी इस क्षेत्र में तैनात रहे ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। एसडीएम श्रुति शर्मा और अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।

क्यों हुई कार्रवाई?
यह मजार सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे वाला जमीन पर निर्माण था, जिसका मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। स्थानीय एसडीएम कोर्ट ने सुनवाई के बाद इस भूमि को सरकारी जमीन घोषित करदिया तथा मजार सहित अवैध अतिक्रमण हटाने का भी आदेश दिया। मजार कमेटी पक्ष द्वारा कोई वैध दस्तावेज़ या नक्शा पेश नहीं किया गया था, जिसके चलते अदालत ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी करदिया

प्रशासन की प्रतिक्रिया:
प्रशासन ने कहा कि यह कार्रवाई कानून के रूप और शांतिपूर्ण तरीके से की गई है। अधिकारियों ने ये भी स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन के अवैध कब्जे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख़्त निर्णय लिया जाएगा।
