Neeraj Chopra ने डायमंड लीग में तोड़ा Paris Olympics का अपना रिकॉर्ड, फिर भी 90 मीटर का सपना अधूरा !

Spread the love

लुसाने डायमंड लीग 2024 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में Neeraj Chopra दूसरे स्थान पर रहे हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जितने के बाद नीरज चोपड़ा ने अब लुसाने डायमंड लीग में अपना ही पेरिस ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो जो की 89.45 मीटर था उसे धराशाई कर दिया है. बता दें की डायमंड लीग में नीरज ने 89.49 मीटर का थ्रो कर दूसरे स्थान प्राप्त किया है जो उनके सीजन का बेस्ट प्रदर्शन है ।
लेकिन वह 90 मीटर से एक बार फिर चुक गए. वहीं, एंडरसन पीटर्स ने 90.61 के साथ पहला स्थान हासिल किया. देखिये, डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के सभी थ्रो।

थ्रो 1 – 82.10 मीटर
थ्रो 2 – 83.21 मीटर
थ्रो 3 – 83.13 मीटर
थ्रो 4 – 82.34 मीटर
थ्रो 5 – 85.58 मीटर
थ्रो 6 – 89.49 मीटर

डायमंड लीग के टॉप-3 जैवलिन थ्रोअर

एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 90.61 मीटर
नीरज चोपड़ा (भारत) – 89.49 मीटर
जूलियन वेबर (जर्मनी) – 87.08 मीटर

अभी तक का नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो क्या है ?

नीरज चोपड़ा ने अपने करियर का बेस्ट थ्रो 2022 के स्टॉकहोम डायमंड लीग में किया था, जहां उन्होंने 89.94 मीटर की दूरी तय की थी, उन्होंने इस थ्रो के साथ ही नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। बता दें कि यह सिर्फ दूसरी बार था जब नीरज ने 89 मीटर का आंकड़ा पार किया था। उस स्पर्धा में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें पहला स्थान दिलाया था। ये भारत सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।

देखिये नीरज चोपड़ा की शीर्ष उपलब्धियां

जानिए Neeraj Chopra की कितनी है नेट वर्थ ?

एक रिपोर्ट के अनुसार, नीरज की कुल संपत्ति 4.5 मिलियन डॉलर (लगभग 37 करोड़ रुपये) है. वह ओमेगा, अंडर आर्मर और अन्य जैसे शीर्ष ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर हैं. उम्मीद ये भी है कि आने वाले समय में उनकी संपत्ति में और भी इजाफा होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *