फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने यह कहकर बहस छेड़ दी थी कि ऑस्कर विजेता गीत ‘जय हो’ को एआर रहमान ने कंपोज नहीं किया। बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिला।
विवाद बढ़ने के बाद राम गोपाल वर्मा ने अब इस पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया गया और इससे लोगों को भ्रम हुआ। वर्मा के अनुसार, एआर रहमान के संगीत योगदान पर कोई सवाल उठाने का उनका इरादा नहीं था।

राम गोपाल वर्मा ने विवादित बयान पर दी सफाई:
राम गोपाल वर्मा ने साफ किया कि ‘जय हो’ जैसे ऐतिहासिक गीत में एआर रहमान की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान को संदर्भ से अलग करके वायरल किया गया, जिससे अनावश्यक विवाद खड़ा हो गया।
गौरतलब है कि ‘जय हो’ गीत को फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए बनाया गया था और इस गाने ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। एआर रहमान को इसके लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था।

