Hina Khan Mother’s Birthday Celebration: एक्स्ट्रेस ने अपनी मां रुक्साना असलम खान का जन्मदिन स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मनाया. हिना द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप में हम दो स्वादिष्ट लगने वाले केक देख सकते हैं.
मुंबई. हिना खान मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. उन्हें हाल में स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. हिना की इस बीमारी ने न सिर्फ उनके फैंल को बल्कि फैमिल मेंबर को भी परेशान कर दिया है. फैंस और फैमिली दोनों को सपोर्ट कर रहे हैं. हिना अपने कैंसर का ट्रीटमेंट करवा रही हैं. ट्रीटमेंट और अपनी परेशानियों के बीच हिना ने अपनी मां के जन्मदिन को खुशी-खुशी मनाया. उन्होंने अपने दर्द को मां के बर्थडे पर हावी नहीं होने दिया. हिना हर साल मां के बर्थडे पर बड़ी पार्टी देती थीं, लेकिन इस बार सिर्फ फैमिली के बीच सादगी से बर्थेडे सेलिब्रेट किया.
हिना खान ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. इस वीडियो में उनके मां को केक काटते हुए देखा जा सकता है. दोनों खुशी-खुशी फोटो के लिए पोज भी देते नजर आ रहे हैं. हिना ने अपनी मां के हेल्दी और खुश रहने की कामना की. वहीं, खुद के लिए कोई कामना करने के बजाय, उनकी मां ने हिना के जल्द ठीक होने की कामना की और हिना के पूरी तरह ठीक हो जाने पर अगले जन्मदिन को शानदार तरीके से मनाने का वादा किया.
