Breaking News: Telegram ऐप के CEO Pavel Durov हुए गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

ceo-of-telegram-khabritota.in ceo-of-telegram-khabritota.in
Spread the love

Telegram के फाउंडर और CEO PavelDurovने टेलीग्राम की शुरुआत साल 2013 में अपने भाई के साथ की थी, उनके पास अरबों रुपयों की संपत्ति है और उनका ऐप जल्द ही 1 बिलियन यूजरबेस के करीब पहुंचने जा रहा है. आइए जानते हैं कि उन्हें गिरफ्तार क्यों किया ?

आइए जानते हैं कि उन्हें गिरफ्तार क्यों किया ?

टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के अरबपति संस्थापक और CEO PavelDurovको शनिवार शाम पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी फ्रांसीसी स्थानीय मीडिया के हवाले से सामने आई है। पुलिस का मानना था कि टेलीग्राम पर मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधियां बेरोकटोक चलती रहती हैं। फिलहाल इस मामले में टेलीग्राम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह स्थिति को “स्पष्ट” करने के लिए कदम उठा रहा है और सवाल किया कि क्या पश्चिमी गैर-सरकारी संगठन उसकी रिहाई की मांग करेंगे।

कौन हैं PavelDurov ?

पावेल डुरोव का जन्म रूस में हुआ था। 39 वर्षीय डुरोव मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक और मालिक के रूप में जाने जाते हैं। डूरोव की संपत्ति फोर्ब्स द्वारा 15.5 बिलियन डॉलर आंकी गई थी उन्होंने 2014 में रूस छोड़ दिया था. रूसी और फ्रांसीसी मीडिया का कहना है कि डुरोव 2021 में फ्रांसीसी नागरिक बन गए। उन्होंने 2017 में खुद को और टेलीग्राम को दुबई में शिफ्ट कर दिया था। अप्रैल में ड्यूरोव ने अमेरिकी पत्रकार से रूस छोड़ने और अपनी कंपनी के लिए जगह तलाशने के बारे में कहा था, ‘मैं किसी से आदेश लेने की बजाय स्वतंत्र रहना पसंद करूंगा।’ इस दौरान उन्होंने बर्लिन, लंदन, सिंगापुर और सैन फ्रांसिस्को में भी काम किया।

बिना शादी के 100 बच्चों के पिता कैसे बने PavelDurov ?

पावेल डुरोव ने एक पोस्ट के जरिये खुलासा किया था कि वह एक या दो नहीं, बल्कि 100 बच्चों के पिता हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- मुझे अभी पता चला कि मेरे 100 से ज्यादा बायोलॉजिकल बच्चे हैं. यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए कैसे संभव है जिसने कभी शादी नहीं की और अकेले रहना पसंद करता है. उन्होंने पोस्ट में इतने बच्चों के पिता बनने के पीछे की कहानी भी शेयर की. पावेल के अनुसार, यह उनके स्पर्म डोनेशन से संभव हुआ है, जिसकी शुरुआत 15साल पहले हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *