Paris Paralympics 2024: Praveen Kumar ने लॉन्ग जंप में जीता Gold, एशियाई रिकॉर्ड के साथ दिलाया 26वां पदक

gold - khabritota.in
Spread the love

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को 6 गोल्ड मेडल मिल गया है. प्रवीण कुमार ने 2.08 मीटर छलांग लगाकर ये पदक जीत लिया.पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब भारत के पदकों की संख्या 26 हो गई है।

आज हुए फाइनल मुकाबले में टोक्यो रजत पदक विजेता प्रवीण कुमार (T44) ने 2.08 मीटर की अपनी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता।संयुक्त राज्य अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट ने 2.06 मीटर की कूद के साथ रजत जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के टेमुरबेक गियाज़ोव ने 2.03 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीता। इसी के साथ ही प्रवीण ने क्षेत्रीय और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया।

UP के नोएडा के 21 वर्षीय एथलीट प्रवीण कुमार मरियप्पन थंगावेलु के बाद पैरालंपिक हाई जंप प्रतियोगिताओं में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए।इससे पहले मरियप्पन थंगवेलु ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने ऊंची कूद में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 2016 के रियो पैरालंपिक खेल में यह कारनाम किया था। यह इस पैरालंपिक खेलों के ऊंची कूद स्पर्धा में भारत का तीसरा पदक है। इससे पहले शरद कुमार ने रजत और थंगवेलु ने कांस्य पदक जीता था।


Praveen Kumar के पदक के साथ ही भारत ने पेरिस पैरालंपिक में अपने पदकों की संख्या 26 कर ली। भारतीय दल 25 पदक जीतने का लक्ष्य लेकर पेरिस रवाना हुआ था। भारतीय दल 25 पदक जीतने का लक्ष्य लेकर पेरिस रवाना हुआ था। भारतीय दल का यह प्रदर्शन इतिहास में सबसे बेहतर है। खिलाड़ियों ने उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *