IPL 2025: RCB में शामिल होंगे Suryakumar Yadav! बनाया जा सकता है टीम का कप्तान

IPL 2025 Suryakumar Yadav ipl 2025- khabritota.in
Spread the love

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन यानी IPL 2025 अभी से चर्चा में बना हुआ है. आईपीएल 2025 को लेकर खबर आई है कि सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में आरसीबी से खेलते दिखेंगे.

आईपीएल 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन दिसंबर में होना है। IPL के नियमों के हिसाब से सभी टीमें मेगा ऑक्शन से पहले चार-चार खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं. वहीं बाकी सभी खिलाड़ियों को टीमों के रिलीज करना होगा.

इसके अलावा ऑक्शन से पहले टीमें आपस में ट्रेड भी कर सकती हैं. इसमें खिलाड़ियों की अदला-बदली होती है या फिर एक टीम दूसरी टीम को खिलाड़ी लेने पर पैसा देती है। जिसके चलते अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर आ रही है कि, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर ट्रेड करने की बात चल रही है।

विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बीच की नजदीकी भी इसमें बड़ा रोल निभा सकती है। विराट को अक्सर सूर्या की खुलेआम तारीफ करते हुए भी सुना है।

उनका मानना है कि यादव जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं ऐसा लगता है मानो वो वीडियो गेम खेल रहे हो। दोनों के बीच का याराना मैदान से लेकर सोकिल मीडिया पर खूब चर्चित रहता है। ऐसे में अगर सूर्या आरसीबी के कप्तान बनते हैं तो विराट की भी इसमें बड़ी हां हो सकती है।

बता दें की RCB आईपीएल 2025 के लिए नया कप्तान तलाश रही है. आरसीबी अब फाफ डु प्लेसिस को रिलीज करने की तैयारी में है. ऐसे में फ्रेंचाइजी की नजर किसी भारतीय खिलाड़ी पर है, जो अगले कुछ साल टीम की कमान संभाले और टीम को पहला खिताब जिता सके.

रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में लाना चाहती है. रिपोर्ट में ऐसा भी कहा जा रहा है कि आरसीबी सूर्यकुमार को कप्तान बनाना चाहती है. इस खिलाड़ी के लिए फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को कोई भी रकम देने को तैयार है.

IPL 2025 को लेकर जितनी भी खबरे आ रही हैं, वो चाहे किसी खिलाड़ी को रिलीज करने की हो, या किसी खिलाड़ी को ट्रेड करने की, सभी खबरें मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से ही आई हैं. अभी तक किसी फ्रेंचाइजी या आईपीएल ने ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *