UP Crime: Bhadohi में सपा MLA Zahid Beg के घर से एक और नाबालिग बरामद, पहले मिली थी लड़की की लाश, जानिए क्या है मामला ?

nabalik baramad- khabritota.in
Spread the love

भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग के घर से लड़की का शव बरामद होने के बाद अब एक नाबालिग को मुक्त कराया गया है। विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

उत्तर प्रदेश की भदोही पुलिस और श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने समाजवादी पार्टी के MLA जाहिद बेग के घर पर छापा मारा । इस दौरान एक 14 साल की बालिका को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। बता दें कि विधायक के घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। इसी के बाद ये छापेमारी की गई।

आठ साल से कर रही थी काम


एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि MLA के घर में मृत मिली घरेलू सहायिका पिछले आठ साल से काम कर रही थी। उसने सोमवार को आत्महत्या कर ली। विधायक के घर में जब छापेमारी की गई तो इस दौरान नाबालिग लड़की विधायक के घर में काम करती मिली। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि MLA के खिलाफ घरेलू सहायिका की मौत और नाबालिग लड़की से घरेलू काम करवाने के मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के MLA जाहिद बेग की नौकरानी का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची मौके पर पहुंची थी और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया था। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी।

MLA के घर पर ही रहती थी मृतिका


क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान ने बताया था कि मृतक लड़की का नाम नाजिया है। वो पिछले कई साल से जाहिद बेग के घर में काम कर रही थी। उसका परिवार मामदेव इलाके में कांशीराम आवास में रहता था। वो मलिकाना मोहल्ले में MLA के घर के ऊपरी फ्लोर पर एक कमरे में रहती थी। उसी कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला है। सोमवार सुबह जब वो काफी देर तक नहीं जागी तो MLA के परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *