Asian Champions Trophy में कोरिया को रौंदकर भारत ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, Harmanpreet Singh ने किए 2 गोल

4th victory hockey- khabritota.in
Spread the love

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। भारत ने अपने चौथे मुकाबलें में साउथ कोरिया को 3-1 से शिकस्त दी। टीम ने अभी तक 17 गोल दागे हैं. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने 200 गोल भी पूरे कर लिए.

भारत ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में कोरिया को 3 -1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है. भारत इस मैच के पहले ही एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की हो गई है. कोरिया के खिलाफ भारत के लिए अराईजीत सिंह हुंडल ने आठवें मिनट में जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नौवें और 43वें मिनट में दो गोल दागे. वही कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल जिहुन यांग ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया.

पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर भारत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पॉइंट्स टेबल पर भारत पहले नंबर पर है। उसके 4 मैच में 4 जीत के साथ 12 पॉइंट्स है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। उसके 3 मैच में 1 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 5 पॉइंट्स है।

अब होगा पाकिस्तान से सामना

भारतीय टीम अगला मैच 14 सितंबर को राइवल पकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारत के साथ इस टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, मलेशिया, और पाकिस्तान भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा।

कब होगा फाइनल ?

छह टीमों के टूर्नामेंट के लीग चरण से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. इस टूर्नांमेंट का सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. वही इसका फाइनल रविवार को होगा. एक बार फिर भारतीय टीम एशियाई चैपियंस ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी दावेदार नजर आ रही है. भारत चारों मैच ही में अलग ही लय में नजर आई.एशियाई चैपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा गोल करने की लिस्ट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत 5 गोल के साथ पहले नंबर पर मौजूद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *