Breaking News: Social Media पर Ronaldo ने 1 बिलियन के आंकड़े के साथ रचा इतिहास, खुद साझा की जानकारी

Ronaldo ronaldo- khabritota.in
Spread the love

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक बिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ वह इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति बन गए हैं।

हाल ही में Cristiano Ronaldo 900 करियर गोल्स (Ronaldo 900 goals) का आंकड़ा छूने वाले पहले फुटबॉलर बने थे. लेकिन रोनाल्डो अपना जलवा सिर्फ मैदान के अंदर ही नहीं बिखेरते.

उनका जलवा फुटबॉल की दुनिया से बाहर भी चलता है. सोशल मीडिया पर. इस जगह भी रोनाल्डो आए दिन नए रिकॉर्ड्स बनाते रहते हैं. अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक ‘महारिकॉर्ड’ बना दिया है.सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के फॉलोअर्स की संख्या 1 बिलियन (Ronaldo 1 billion followers) के पार पहुंच गई है. यानी 100 करोड़ से ज्यादा. ये मुकाम हासिल करने वाले वो पहले इंसान बन गए.

Ronaldo ने Social Media एक्स पर पोस्ट करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी। उसे दौरान वह बेहद भावुक भी नजर आए। रोनाल्डो ने लिखा कि ‘हमने इतिहास बना दिया।

1 बिलियन फॉलोअर्स। ये महज एक संख्या से कहीं ज्यादा है। ये खेल और उससे आगे के प्रति हमारे साझा जुनून, उत्साह और प्यार का सबूत है। मदीरा की सड़क से लेकर दुनिया के सबसे बड़े मंच तक, मैंने हमेशा अपने परिवार और आपके लिए खेला है, और अब हम में से 1 बिलियन लोग एक साथ खड़े हैं।

बता दें कि रोनाल्डो ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था, जिसके बाद उन्हें रिकॉर्ड तोड़ सब्सक्राइबर्स मिले थे. अपने यूट्यूब चैनल के साथ वह लगभग हर दिन एक ना एक रिकॉर्ड तोड़ रहे थे. इस खबर को लिखे जाने तक उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 6.05 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं. गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के करीब 638 मिलियन, फेसबुक पर 170 मिलियन और एक्स (पहले ट्विटर) पर 113 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *