BREAKING: मुहर्रम और ईद पर मुफ्त मिलेंगे गैस सिलेंडर ! जम्मू-कश्मीर में गृह मंत्री शाह का बड़ा ऐलान

gas cylinder- khabritota.in gas cylinder- khabritota.in
Spread the love

गृह मंत्री अमित शाह ने मुस्लिम त्योहारों पर फ्री सिलेंडर का ऐलान किया। अमित शाह ने मेंढर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए घोषणा की।

अमित शाह ने बीजेपी के संकल्प पत्र जिक्र किया और कहा कि हम हर घर में सबसे बड़ी आयु वाली महिला को 18 हजार रुपये सालाना देंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार (21 सितंबर) को जम्मू पहुंचे. इस दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बड़ा ऐलान किया.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘ईद और मुहर्रम के मौके पर 2 गैस के सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे.’। उन्होंने कहा कि किसानों को अभी 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, लेकिन जीतने के बाद किसानों को 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। कृषि के बिजली बिल की दरों में 50 प्रतिशत की कटौती करेंगे और 500 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने युवाओं के हाथ से पत्थर छीना है. उन्होंने कहा कि, फारुख अब्दुल्ला लंदन में छुट्टी मनाते थे, जब यह आतंक फैलाता था, ये लोग कहते है हम आरक्षण खत्म करेंगे, लेकिन हमारी सरकार रिजर्वेशन देने काम करेंगी. गृहमंत्री ने आगे कहा कि
18 हजार रुपया महिलाओं के खाते में आएंगे. जबकि, ईद पर 2 सिलेंडर देंगे. इसके अलावा हम 500 यूनिट फ्री देंगे.

शाह ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का कहना है कि हम आरक्षण समाप्त करेंगे, जबकि, बीजेपी कह रहे हैं कि हम प्रमोशन में भी गुर्जर बकरवाल और पहाड़ियों को आरक्षण देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *