Chief of the Air Staff : Air Marshal Amar Preet Singh होंगे नए वायु सेना प्रमुख, 30 सितंबर को संभालेंगे पद

vayusena pramukh- khabritota.in vayusena pramukh- khabritota.in
Spread the love

अमर प्रीत सिंह देश के नए वायुसेना प्रमुख होंगे। वह वी आर चौधरी का स्थान लेंगे जो 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। एयर मार्शल सिंह एक फाइटर पायलट हैं। उन्हें पिछले साल फरवरी में वाइस एयर चीफ बनाया गया था।

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह का जन्म सत्ताइस अक्टूबर 1964 को हुआ था और दिसंबर 1984 में भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमान पायलट श्रेणी में शामिल किया गया था.

लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न कमान और स्टाफ में काम किया है. सिंह विदेशों में भी सेवा में तैनात रहे हैं. एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को भारतीय वायु सेना के 47वें उप प्रमुख का पद संभाला था. पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि नए वायु सेना प्रमुख के लिए अमर प्रीत सिंह का नाम ही आगे आ सकता है.

इंडियन एयर फोर्स के नए चीफ बनने वाले एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने हाल ही में इंडियन फाइटर जेट तेजस को उड़ाकर न सिर्फ सबको हैरान किया था, बल्कि अपनी उम्र की वजह से सबका ध्यान भी खींचा था.

जब उन्होंने तेजस विमान उड़ाया तब उनकी उम्र 59 साल थी. इन्हें अपनी सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है.

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को उनके करियर के दौरान कई पदक से सम्मानित किया गया. उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल से साल 2019 में सम्मानित किया गया, जिसके बाद उन्हें साल 2023 में परम विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *