INDORE : स्कूटी चलाने के दौरान शख्स को आया हार्ट अटैक, पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर बचाई जान

Indore-news-khabritota.in Indore-news-khabritota.in
Spread the love

इंदौर में सोमवार को पीथमपुर रोड पर स्कूटी से जा रहे एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया. व्यक्ति की गंभीर हालत देख उसकी बेटी घबरा गई और रोते हुए मदद मांगने लगी. तभी देवदूत बनकर पहुंचे पुलिस वाले ने सीपीआर देकर व्यक्ति की जान बचाई.

इंदौर में एक शख्स को एक्टिवा चलाने के दौरान अटैक आ गया। उसके साथ जा रही बच्ची घबरा गई और उसने रास्ते से गुजर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की। इसके बाद एक पुलिसकर्मी देवदूत की तरह वहां पहुंचा और सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली।दरअसल पीथमपुर निवासी जगदीश अपनी 14 साल की बेटी के साथ कहीं जा रहे थे।

किशनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-महू रोड पर शाम करीब साढ़े 5 बजे उन्हें घबराहट महसूस हुई। जैसे-तैसे उन्होंने अपनी एक्टिवा को किनारे लगाया और बैठ गए। उनकी बेटी ने जब देखा कि पिता पसीने से तर-बतर हो गए हैं, तो वह घबरा गई और मदद के लिए आसपास के लोगों से गुहार लगाने लगी।

पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर बचाई जान
इस दौरान कई वाहन चालक वहां पर भीड़ लगाकर खड़े हो गए. वहीं ड्यूटी के लिए जा रहे किशनगंज थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह रघुवंशी भीड़ देख कर वहां रुक गए. इसके बाद उन्होंने बच्ची से पूरा मामला जाना. बच्ची ने पिता की तरफ इशारा किया, वहीं जगदीश जमीन पर गिर पड़े थे. राघवेंद्र तुरंत मामला समझकर उन्हें सीपीआर दिया. कुछ ही सेकेंड में जगदीश की सांस ठीक से चलने लगी. बेहोशी की हालत से वह बाहर आए. इसके बाद पुलिसकर्मी ने उन्हें अस्पताल भिजवाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *