Badlapur rape case के आरोपी के एनकाउंटर की जांच करेगी CID, परिवार का आरोप- उसे कस्टडी में पीटा गया

badlapur encounter- khabritota.in badlapur encounter- khabritota.in
Spread the love

बदलापुर रेप कांड के आरोपी के एनकाउंटर पर सीएम शिंदे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी, वहीं आरोपी की मौत संबंधी मामले की जांच CID मुंबई करेगी।

अक्षय शिंदे कल पुलिस एनकाउंटर के दौरान मारा गया। उसके बाद से विपक्षी नेता एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच अक्षय शिंदे मुठभेड़ मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने आठ सदस्यों की कमेटी बना दी है। कमेटी ये जांच करेगी कि किन परिस्थितियों में अक्षय शिंदे को पुलिस वैन में गोली लगी। नियमों के मुताबिक, अगर कोई आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा जाता है तो उसकी जांच होती है।

एक तरफ अक्षय शिंदे एनकाउंटर की जांच हो रही है, वहीं पब्लिक बदलापुर में इसका जश्न मना रही है। बदलापुर के रेलवे स्टेशन पर अक्षय शिंदे के एनकाउंटर की खुशी में मिठाई बांटी गई है। शिवसेना-शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने अक्षय शिंदे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर मिठाई बांटी है। मलाड के कुरार इलाके में भी लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया है।

CM शिंदे ने कही ये बात

हांलांकि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें अक्षय शिंदे मारा गया। इधर कांग्रेस एनकाउंटर पर लगातार सवाल उठा रही है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि पुलिस बार-बार कहानियां बदल रही है। नाना पटोले ने कहा कि मुख्य आरोपियों को बचाने के लिए अक्षय शिंदे का एनकाउंटर किया गया। वहीं शिवसेना-शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने कहा कि बदलापुर घटना के आरोपी का एनकाउंटर होना अच्छी खबर है। देवेंद्र फणनवीस ने कहा कि एनकाउंटर पर सवाल उठाना ठीक बात नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में किया जाएगा और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। अक्षय शिंदे के पिता अन्ना शिंदे ने अपने बेटे की कथित हत्या की जांच की मांग की है। उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस के इस दावे को चुनौती दी है कि पहले अक्षय ने एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *