Naga Chaitanya- Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की सगाई के बाद अब फैंस कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इनकी शादी तारीख को लेकर कुछ नई जानकारी आई है.
कब कर रहे हैं शादी?
कई तेलुगु आउटलेट्स के मुताबिक नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला या तो साल के अंत में शादी कर सकते हैं या मार्च 2025 में शादी कर सकते हैं, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कपल के वेडिंग वेन्यू के ऑप्शन में राजस्थान टॉप पर है. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि चैतन्य और शोभिता अपनी शादी की सेरेमनी के लिए मध्य प्रदेश और यहां तक कि विदेशों में भी डेस्टीनेशन सर्च कर रहे हैं.
नागार्जुन ने बेटे की शादी की डेट को लेकर क्या कहा था?
इस बीच, नागार्जुन अपने बेटे को मूव ऑन करता देख खुश हैं. उन्होंने कहा कि यह जोड़ा शादी करने की जल्दी में भी नहीं है. टाइम्स नाउ के साथ कपल की शादी की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “तुरंत नहीं.” “हमने जल्दबाजी में सगाई करने का फैसला किया क्योंकि यह एक शुभ दिन था, और चूंकि चैतन्य और शोभिता को पूरा यकीन है कि वे शादी करना चाहते हैं, हमने कहा, चलो करते हैं.”
