क्या BCCI सचिव Jay Shah बनेंगे ICC के नए Chairman ? जानिए क्या है पूरा मामला

Spread the love

ICC के मौजूदा चेयरमैन Greg Barclay का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

उन्होंने अपने आप को अब इस रेस से बाहर कर लिया है. जिसके बाद से सभी ये कयास लगा रहे हैं कि जय शाह ICC के अगले Chairman बनेंगे.

क्या Jay Shah बन सकते हैं ICC के अगले चेयरमैन ?

बता दें की Jay Shah ने 2019 में BCCI सचिव का कार्यभार संभाला था और 2025 में उन्हें इस पद पर 6 साल पूरे हो जाएंगे.और इसी के साथ वह ICC में फाइनेंशियल एंड कमर्शियल अफेयर्स के हेड भी हैं. ICC के नियमों के अनुसार, अध्यक्ष के चुनाव में 16 वोट होते हैं और अब जीतने के लिए साधारण बहुमत, यानी 9 वोट (51%) की आवश्यकता होती है। पहले दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती थी। अच्छी बात यह है कि शाह के सभी 16 वोटिंग मेंबर्स के साथ काफी अच्छे संबंध हैं. बतादें की 1 दिसंबर से नया चेयरमैन ICC की कमान संभालेगा और इस पद के आवेदन के लिए आखिरी तारीख 27 अगस्त रखी गई है.
अब सवाल ये है की क्या जय शाह करेंगे आवेदन ?
अगर जय शाह आईसीसी के अध्यक्ष बनते हैं तो 35 साल की उम्र में आईसीसी के सबसे युवा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड उनके नाम होगा ।

जानिए कौन हैं अब तक के 4 भारतीय ICC चीफ ?

जगमोहन डालमिया 1997-2000 तक ICC प्रेसिडेंट रह चुके हैं। वहीं 2010 से 2012 तक शरद पवार भी प्रेसिडेंट रहें। 2014-15 में एन श्रीनिवासन और 2015-2020 तक शशांक मनोहर ICC चेयरमैन रहे। 2015 से पहले ICC चीफ को प्रेसिडेंट कहा जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *