Pakistan को 2-0 से रौंदने के बाद अब India से होगा Bangladesh का सामना, देखिये पूरा शेड्यूल

INDvsPAK IND-vs-BAN khabritota.in
Spread the love

इंडिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को टेस्ट मैच में 2-0 से रौंदकर कर आ रही है और अब भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट में जबरदस्त घमासान देखने को मिलने वाला है और इस महा मुकाबला की शुरुआत 19 सितंबर 2024 से हो रही है जिसका इंतजार क्रिकेट के करोड़ों प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं।

PAK vs BAN

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को हरा दिया है। इसी के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 172 रन पर ही आउट हो गई थी। इसके बाद बांग्लादेश की टीम को 185 रन का लक्ष्य मिला था। जिसे बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था।

बांग्लादेश अगर भारत दौरे पर एक भी टेस्ट जीतने में कामयाब रहा तो यह उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि वह आज तक इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को नहीं हरा सका है। साथ ही भारत पिछले 12 साल से अपने घर पर 45 में से 4 ही टेस्ट हारा है। इन 12 सालों से भारतीय टीम घर में कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है।

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से 23 सितंबर 2024 के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा जबकि टेस्ट मैच का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *