Ladakh में बनेंगे 5 नए जिले, गृह मंत्री Amit Shah ने की बड़ी घोषणा, जानिए क्या हैं नए जिलों के नाम ?

shah modi khabritota.in shah modi khabritota.in
Spread the love

गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश Ladakh में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है. फैसले का उद्देश्य प्रशासन को बढ़ाना,निवासियों को सीधे आवश्यक सेवाएं प्रदान करना है. गृह मंत्री अमित शाह ने इन जिलों के नाम भी बता दिए हैं. गृह मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि विकसित और समृद्ध Ladakh बनाने के PM Modi के दृष्टिकोण के तहत, गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है।

लद्दाख में ये 5 नए जिले बनाने का फैसला किया है

1 – ज़ांस्कर
2 – द्रास
3 – शाम
4 – नुब्रा
5 – चांगथांग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का एलान किया है. उन्होंने इन पांच जिलों के नामों की भी घोषणा की है. Amit Shah ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट कर ये जानकारी दी है. नए जिलों के नाम जांस्कर, द्रास, शाम, नूब्रा और चंगथांग हैं. पहले लेह और कारगिल दो जिले थे। अब लद्दाख में कुल 7 जिले होंगे।

PM नरेंद्र मोदी ने अमित शाह के पोस्ट को शेयर करते हुए Ladakh के लोगों को बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि लद्दाख में 5 नए जिलों का निर्माण बेहतर गवर्नेंस और समृद्धि की दिशा में एक कदम है.

लद्दाख था जम्मू-कश्मीर का हिस्सा

बता दें कि साल 2019 से पहले लद्दाख जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था। लेकिन, 2019 में परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर से अलग होकर लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बना। यहां दो जिले हैं, लेह और कारगिल। लेकिन, लोकसभा, राज्यसभा में आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर बांटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *