Gorakhpur News: UP के इस शहर में पहला Floating Restaurant, CM योगी आज करेंगे उद्घाटन

Floating restaurant-khabritota.in
Spread the love

गोरखपुर के मरीन ड्राइव की ख्याति पा चुके नौका विहार क्षेत्र में सीएम योगी रामगढ़ताल में बने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन करेंगे. ग्राउंड फ्लोर पर बने फूड कोर्ट में शुद्ध शाकाहारी लजीज खाना, जबकि पहले फ्लोर पर संगीतमय अंदाज में पार्टी की जा सकेगी.

Gorakhpur के रामगढ़ताल में उत्तर भारत का पहला हाईटेक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनकर तैयार हो चुका है. रामगढ़ताल में क्रूज की सुविधा पहले से ही है, अब यहां उत्तर भारत के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में भी लोग अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे. लेक क्वीन क्रूज के बाद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सैलानियों के लिए बड़ी सौगात होगी

‘फ्लोट’ तीन मंजिला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है, जो 9600 वर्गफुट क्षेत्रफल में फैला हुआ है और एक साथ 100 से 150 आगंतुकों को बैठाने की क्षमता रखता है। इसका इंटीरियर काफी आकर्षक और आधुनिक है, जिसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यहां बैठने वाले हर मेहमान को रामगढ़ताल की अद्भुत सुंदरता का पूरा अनुभव मिले।

इसके ग्राउंड फ्लोर पर शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों की लंबी श्रृंखला मौजूद होगी, जबकि पहले फ्लोर पर संगीतमय माहौल में पार्टी की जा सकेगी। तीसरे फ्लोर पर खुले रूफटॉप में बैठकर ताल का नज़ारा लेते हुए खाने का अनोखा आनंद लिया जा सकता है। यहां ग्राउंड फ्लोर से लेकर तीसरे फ्लोर तक जाने के लिए लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है, जिससे सभी उम्र के लोग आसानी से रेस्टोरेंट का आनंद उठा सकें।

इस Floating restaurant के निर्माण पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है, और इसे इंडियन रजिस्ट्रार ऑफ शिपिंग के मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इसके संचालन के लिए एक निजी कंपनी के साथ 15 साल का करार किया है, जिससे जीडीए को हर महीने करीब 4.5 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *