Cristiano Ronaldo ने किया यूट्यूब का सिस्टम हैंग, चैनल को 90 मिनट में मिले 10 लाख सब्सक्राइबर

ronaldo-khabritota.in
Spread the love

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना YouTube Channel लॉन्च किया है. सिर्फ 90 मिनट में ही रोनाल्डो के चैनल को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब किया.

दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, और अपने नए YouTube चैनल के बारे मे अपने फैंस को बताते हुए ख़ुशी जाहिर की है , रोनाल्डो ने अपने चैनल को सब्सक्राइब करने और उनके साथ इस नई जर्नी पर चलने को भी कहा है।
अपना पहला वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही घंटों बाद रोनाल्डो ने यूट्यूब पर सबसे तेज एक मिलियन यानी 10 लाख सब्सक्राइबर्स का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

90 मिनट में हासिल कर लिया ‘गोल्ड प्ले बटन’

यूट्यूब 10 लाख सब्सक्राइबर वाले चैनल को गोल्ड बटन भेजता है.रोनाल्डो के चैनल ने 90 मिनट में ही यह मार्क पार कर लिया था. यूट्यूब ने 6 घंटे में ही उनके घर गोल्ड बटन भी भेज दिया. रोनाल्डो ने अपने बच्चों से गोल्ड प्ले बटन को अनबॉक्स करवाया और इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीट

बता दें कि कुल कमाई के मामले में भी रोनाल्डो काफी आगे हैं. वह दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट हैं. साथ ही वह 1 बिलियन डॉलर से अधिक कमाने वाले पहले फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो की कुल संपत्ति $800 मिलियन से $950 मिलियन के बीच होने का अनुमान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *