Delhi New CM: दिल्ली में आतिशी के सीएम बनने की राह तैयार हो गई है. विधायकों की मंजूरी के बाद वह सीएम बन रही हैं और अब सीएम बनने के बाद उनका पहला फैसला क्या होगा इस पर भी चर्चा हो रही है
Delhi News: दिल्ली की नई सीएम पद की शपथ लेने के बाद आतिशी (Atishi) सबसे बड़ा जो फैसला लेंगे वह महिलाओं को लेकर होगा. आतिशी महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित एक योजना का क्रियान्वयन करेंगी जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का प्रावधान है.
विधानसभा का सत्र बुलाया गया है. यह सत्र 26 और 27 सितंबर को बुलाया गया है. इसमें कुछ अहम घोषणाएं की जाएंगी. वित्तीय सहायता की योजना को बजट में पास कर लिया गया था लेकिन कैबिनेट में पास होना था. कैबिनेट की मीटिंग में फैसला किया जाएगा और विधानसभा में भी इस पर बात रखी जाएगी. दरअसल, सीएम केजरीवाल के जेल में होने के कारण यह योजना अटक गई थी. वहीं, अब योजना की घोषणा के साथ अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी.
