Asian Champions Trophy 2024 के लिए चीन रवाना हुई भारतीय Hockey टीम

Asian Champions Trophy hockey team khabritota.in
Spread the love

पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय Hockey टीम का पहला मुकाबला 8 सितंबर को मेजबान चीन से होगा। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की भारतीय हॉकी टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने चार बार और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है।

भारत के अलावा कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 सितंबर को मेजबान चीन के खिलाफ करेगा।

उसके बाद 9 सितंबर को जापान, 11 सितंबर को मलेशिया और 12 सितंबर को कोरिया से भिड़ेगा। 14 सितंबर को अंतिम पूल चरण मैच में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

पूल में शीर्ष चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद विजेता टीमें 17 सितंबर को फाइनल में भिड़ेंगी।

Asian Champions Trophy 2024 के लिए ये है भारतीय पुरुष Hockey टीम

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा।
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, सुमित।
मिडफील्डर्स: राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद (उप कप्तान), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन।
फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *