ईरान की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, ‘आगजनी के पीछे अमेरिकी-इजरायली एजेंट, खामेनेई के खिलाफ विद्रोह

Spread the love

ईरान में दो सप्ताह से जारी विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गए हैं। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर गए हैं। वे सुप्रीम लीडर अली खामनेई को हटाने की मांग कर रहे हैं।

ईरान की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा
तेहरान: ईरान हाल के वर्षों में विरोध प्रदर्शनों की सबसे गंभीर लहर का सामना कर रहा है जो पूरे देश में तेजी से फैल रहे हैं। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व वाले इस्लामिक शासन के खिलाफ चल रहे इन प्रदर्शनों ने गुरुवार की रात को उग्र रूप ले लिया। निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी के अपील के बाद हजारों प्रदर्शनकारी तेहरान और दूसरे शहरों में सड़कों पर उतर गए। ईरान की सड़कों पर आजादी-आजादी और खामेनेई मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। देखते ही देखते देश के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा और आगजनी की घटना सामने आने लगी।

सरकारी टीवी की इमारत में आग

प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्तियों को आग लगाना शुरू कर दिया है। इस्फहान में ईरान के सरकारी टीवी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्ट (IRIB) की एक इमारत को आग के हवाले कर दिया। ठीक उसी दौरान दक्षिणी ईरान में स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पोर्ट सिटी बंदर अब्बास की सड़कों पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई।

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी हर ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले और सबसे सटीक रूप में आपको आजतक के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी. ईरान के भीतर हालात कैसे बदल रहे हैं, प्रदर्शनकारियों पर क्या कार्रवाई हो रही है और दुनिया भर से इस पर कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं – हर अहम घटनाक्रम पर हमारी लगातार नज़र बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- https://khabritota.in/hashem-safieddine-hezbollah-new-chief-replace-hassan-nasarullah-after-israeli-air-strike-death-in-lebanon/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *