J&K में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर लड़ेंगे चुनाव; राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने किया इसका ऐलान

जम्मू-कश्मीर News Khabritota जम्मू-कश्मीर News Khabritota
Spread the love

नई दिल्ली/श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ेंगे. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ और पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा, “90 सीटों को लेकर बातचीत फाइनल हो गई है. हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सीट शेयरिंग फॉर्मूला बाद में तय किया जाएगा.”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को फारूक अब्दुल्ला के आवास पर मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने गठबंधन का ऐलान किया. शीट शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “फर्स्ट फेज की वोटिंग से पहले सब सामने आ जाएगा.” हालांकि,फारूक अब्दुल्ला ने ये साफ नहीं किया कि वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं.

क्या J&K विधानसभा चुनाव में PDP के साथ गठबंधन करेंगे ? जानिये फारूक अब्दुल्ला का जवाब

फारूक अब्दुल्ला ने बताया की, “हमारी अच्छी बैठक हुई है. गठबंधन सही रास्ते पर है. भगवान ने चाहा तो यह सुचारू रूप से चलेगा. गठबंधन फाइनल हो गया है. गठबंधन सभी 90 सीटों को लेकर है. गुरुवार शाम तक पेपर्स साइन कर लिए जाएंगे.”

J-K के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा देना INDIA अलायंस की प्राथमिकता रहेगी.
फारूक अब्दुल्ला ने ये भी कहा, “CPI(M) के तारिगामी भी हमारे साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि हमारे लोग भी हमारे साथ हैं. हम लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए भारी बहुमत से जीतेंगे.” फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करना कांग्रेस और INDIA अलायंस की प्राथमिकता है. हमें उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर को सभी शक्तियों के साथ पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *