Haryana Election: ‘जो राम को लाए हैं…’ गाने वाले Kanhaiya Mittal जल्द ही Congress में होंगे शामिल !

kanhaiya mitta kanhaiya mittal - khabritota.in
Spread the love

Haryana विधानसभा Election के बीच BJP को लगा बड़ा झटका. ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गाने वाले मश्हूर गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.’

Kanhaiya Mittal चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और यही से उन्होंने भजन और गायकी की दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई है। कन्हैया मित्तल ने सात साल की उम्र में भजन गाना शुरू कर दिया था. बता दें की की कन्हैया मित्तल का सपना आईपीएस बनने का था. फिर जब उन्होंने भजन गाना शुरू किया तो लोगों ने उन्हें काफी सराहा.

इसके बाद उन्हें लगा कि इसी पैशन को प्रोफेशन बनाना चाहिए. 15 सालों तक उन्होंने बिना किसी फीस के भजन गायन किया. उनका बचपन गरीबी में बीता था. कन्हैया के पिता साइकिल पर नमकीन बेचते थे. 2015 के बाद ही कन्हैया मित्तल ने फीस लेकर गाना शुरू किया. उन्होंने श्याम बाबा और सालासर बालाजी के बहुत से भजन लिखे, जो काफी हिट भी हुए. लोगों ने उनकों खूब सराहा है.

Kanhaiya ने कांग्रेस में शामिल होने के फैसले को लेकर मीडिया से बात करते हुए कन्हैया मित्तल ने कहा, ‘मैंने योगी आदित्यनाथ जी के लिए गाना गाया है, ना की बीजेपी के लिए । इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, मैं चाहता हूं कि पूरे देश में यह संदेश जाए कि बीजेपी अकेली पार्टी नहीं है जो सनातन की बात करती है ।

इसके आलावा कन्हैया मित्तल ने हाल ही में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी जताई थी और उन्हें बधाई भी दी थी उन्होंने कहा था, ‘बहुत बहुत बधाई मेरे भाई और बहन को।

उन्होंने कहा कि मैंने पहले कभी किसी पार्टी के लिए काम नहीं किया, लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे कांग्रेस से जुडऩा चाहिए। कन्हैया मित्तल ने कहा कि हम राम को मानते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि कांग्रेस में सारे राम विरोधी हैं। वहां भी राम को चाहने वाले लोग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *