कोलकाता मर्डर केस पर बोले पीएम मोदी; महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नही

PM Modi PM Modi
Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे हैं, वहां पहुंचकर उन्होंने लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया। लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कोलकाता मर्डर केस पर कहा, ‘महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हमारी सरकार भी लगातार कानून सख्त कर रही है।’ पीएम ने कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, आज इतनी बड़ी संख्या में देश की बहनें-बेटियां यहां हैं। पहले शिकायतें आती थीं कि एफआईआर समय पर दर्ज नहीं होती थी, सुनवाई नहीं होती थी, मामलों में देरी होती थी।

PM मोदी ने लखपति दीदी सम्मेलन में क्या-क्या कहा

*महाराष्ट्र को आने वाले कई सालों तक महायुति सरकार की जरूरत
महाराष्ट्र को आने वाले कई साल तक महायुति की स्थिर सरकार की जरूरत है। जाे उद्योगों को, युवाओं की पढ़ाई और नौकरी को बढ़ावा दे सके। मुझे भरोसा है यहां की माताएं बहनें मेरा साथ देंगी। एक बार फिर महायुति सरकार के कामों को सरकार की मदद का आश्वासन देता हूं।

*भारतीय न्याय संहिता में महिलाओं और बच्चों के लिए बने विशेष कानून


मैं बेटियों को बताना चाहता हूं कि पहले शिकायत आती थी FIR नहीं होती। ऐसी अड़चनों को हमने भारतीय न्याय संहिता में दूर कर दिया है। महिला और बच्चों के लिए अलग चैप्टर रखा है। अगर पीड़ित थाने नहीं जाना चाहती तो जीरो FIR कर सकती है। इस पर सबसे पहले एक्शन के निर्देश दिए गए हैं।

नाबालिगों से यौन अपराध के लिए फांसी और उम्रकैद नए कानूनों में रखी गई है। भारतीय न्याय संहिता में शादी के नाम पर धोखे और छल को भी साफ साफ परिभाषित किया गया है। केंद्र सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने लिए तैयार है।

*नारी के खिलाफ हुआ हर अपराध अक्षम्य है, दोषी को सजा मिलनी चाहिए
आज तीनों सेनाओं में महिला अफसर तैनात हो रही हैं। गांव में कृषि और डेयरी सेक्टर में बेटियां बिजनेस मैनेज कर रही हैं। राजनीति में भी उनकी भागीदारी बढ़े इसके लिए हमने नारीशक्ति वंदन अधिनियम बनाया है। मैंने लाल किले से भी बार बार इस विषय को उठाया है। आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ा और गुस्से को समझ रहा है।

मैं देश के हर राजनीतिक दल और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य अपराध है। दोषी कोई भी हो उसे बचना नहीं चाहिए, उसे मदद करने वाला बचना नहीं चाहिए। अस्पताल, पुलिस, स्कूल, दफ्तर जिस भी स्तर पर लापरवाही हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ऊपर से नीचे तक ये संदेश जाना चाहिए कि ये अक्षम्य अपराध है। सरकारें आती जाती रहेंगी। ये हमारा दायित्व है नारी सम्मान और गरिमा और उनके जीवन की रक्षा हो।

*रिवॉल्विंग फंड और बैंक लोन जारी किया
PM मोदी ने लखपति दीदी सम्मेलन में 2,500 करोड़ रुपए का एक रिवॉल्विंग फंड भी जारी किया। इससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा।

इसके साथ 5,000 करोड़ रुपए का बैंक लोन जारी किया, जिससे 2.35 लाख स्वयं सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *