उज्जैन की Nikita Porwal बनीं Miss India 2024, एक्टिंग की दुनिया में भी मचा चुकी हैं धमाल

Miss India 2024- khabritota.in Miss India 2024- khabritota.in
Spread the love

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कौन है निकिता पोरवाल जिसने देश को गौरवान्वित किया है।

मिस इंडिया 2024 के विजेता की घोषणा की जा चुकी है। इस बार मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। निकिता अब मिस वर्ल्ड कॉम्पटिशन को रिप्रेजेंट करेंगी। फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया। ये आयोजन मुंबई के वर्ली में हुआ है।

निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी थी। इतनी सी उम्र में ही वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं। मजे की बात है कि निकिता एक कमाल की लेखिका भी हैं। उन्होंने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है, जिसमें 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी शामिल है।

निकिता सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं। इंस्टाग्राम पर भी उनके सिर्फ 5 हजार फॉलोअर्स ही हैं। लेकिन अब इतनी कम उम्र में निकिता की मेहनत अब रंग लाई है और रातों रात निकिता सोशल मीडिया ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन गई हैं। उन्हें हर कोई जानने लगा है। निकिता पोरवाल का ये सफर हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

निकिता पोरवाल का परिवार उज्जैन में ही रहता है। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद शहर में खुशी की लहर है। घर पर सुबह से ही बधाई देने वालों लोगों का तांता लगा हुआ है। निकिता का घर उज्जैन के अरविंद नगर में है। दो महीने पहले ही निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2024 का खिताब जीता था।

ऑयल कारोबारी हैं पिता

वहीं, निकिता पोरवाल के पिता अशोक पोरवाल ऑयल कारोबारी हैं। अभी वह अपनी बेटी के साथ मुंबई में ही हैं। घर पर दादा मौजूद हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि पढ़ाई के समय से ही एक्टिंग के प्रति उसका रुझान था। वह उज्जैन में आयोजित रामलीला और कृष्णालीला में भी अपनी भूमिका निभाती थी। निकिता पोरवाल सीता और राधा की किरदार करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *