इंदौर (मध्य प्रदेश): इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह एक महिला का शव उसके घर के कमरे में मिला। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
मृतका की पहचान गायत्री (35) पत्नी सुनील कुर्मी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली थी और इंदौर में अकेली रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी। महिला अपने पति से अलग रहती थी।
ड्यूटी पर न पहुंचने से खुला मामला
पुलिस के मुताबिक, गायत्री रोजाना सुबह करीब 6:30 बजे टीसीएस में ड्यूटी पर जाती थी। शुक्रवार सुबह जब वह लगभग एक घंटे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंची, तो उसके इंचार्ज बद्रीलाल ने घर जाकर देखा। दरवाजा खुला होने पर अंदर प्रवेश किया गया, जहां महिला का शव पड़ा मिला।

गला घोटकर हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। घटनास्थल से महिला का टिफिन भी बरामद हुआ है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या सुबह के समय ही की गई।
पुलिस को हत्या के पीछे प्रेम संबंध से जुड़ा एंगल भी नजर आ रहा है। महिला के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और उसे संदिग्ध माना जा रहा है।
परिवार को दी गई सूचना
मृतका के परिवार में कोई संतान नहीं है। आसपास के लोगों को उसके पति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। पुलिस ने महिला के माता-पिता को छिंदवाड़ा में घटना की सूचना दे दी है।
इस खबर की और जानकारी के लिए क्लिक करे –https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-woman-security-guard-murder-prem-prasang-137019991.html
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द खुलासे की बात कह रही है।
ये भी पढ़ें –https://khabritota.in/swami-avimukteshwaranand-health-fever-protest-prayagraj/
