BREAKING NEWS: Malaika Arora के पिता ने घर की छत से कूदकर दी जान, अरबाज-अर्जुन सहित सांत्वना देने पहुंचे ये सितारे

malaika father- khabritota.in
Spread the love

मुंबई पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस के पिता ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। घटना के वक्त मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं.

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है .ये घटना सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है. वहीं इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा का परिवार और जानने वाले सदमे में हैं. एक्ट्रेस भी पिता के निधन की खबर मिलते ही पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है. फिलहाल मलाइका के पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है. अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या क्यों की अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है.

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं।

एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के इस मुश्किल वक्त में अरबाज खान साथ खड़े नजर आए हैं। वे तुरंत मलाइका के मायके पहुंचे।

उन्हें मलाइका की मां के घर के बाहर देखा जा सकता है। एक्टर के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं, Malaika Arora को जल्दबाजी में आते हुए देखा गया। उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन भी पहुंच चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा के पिता की पिछले साल भी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में उनकी मां के साथ देखा गया था. हालांकि उस दौरान भी पता नहीं चल पाया था कि उनके पिता को क्या हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *