Modi सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्री विजयपुरम’, Amit Shah ने दी जानकारी

port blair- khabritota.in port blair- khabritota.in
Spread the love

सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर विजयपुरम कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी. केंद्र सरकार ने देश की जगहों के ब्रिटिश काल में दिए गए नामों को हटाने की मुहिम के तहत ये फैसला लिया है.

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है. ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है.’ अमित शाह ने आगे लिखा कि ‘इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है.’

चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *