PM Modi के घर में आया नन्हा मेहमान, नरेंद्र Modi ने नाम रखा ‘दीपज्योति’, यहां देखें ख़ूबसूरत तस्वीरें

PM awaas- khabritota.in PM awaas- khabritota.in
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि उनके आवास में एक नन्हा मेहमान आया है। गौ माता ने बच्चे को जन्म दिया है। पीएम मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास.

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है- गाव: सर्वसुख प्रदा:। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।

‘ वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी गाय के बच्चे को दुलराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह उसका तिलक करते हैं और फूलों का हार पहनाते हैं। इसके बाद अपनी गोद में उठाकर बगीचे में टहलाते हुए नजर आते हैं।

पीएम मोदी ने दीपज्योति की अपने साथ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिनमें पीएम मोदी उसे प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी घर के मंदिर में दीपज्योति को माला पहनाते हैं और उसको अपनी गोद में बिठाकर दुलार करते हैं। दीपज्योति भी पीएम के इतने करीब है, जैसे वर्षों से परिचय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *