Bigg Boss 18 में दिखेगा ‘Stree 2 के सरकटे का आतंक’ ! जानिए कौन है Sunil Kumar

khabritota News
Spread the love

‘बिग बॉस 18’ जल्द ही शुरू होने वाला है, ऐसे में अब शो के कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आने लगे हैं. हाल ही में सलमान खान के शो में जाने को लेकर ‘स्त्री 2’ फेम ‘सरकटे’ का नाम सामने आया है.

कौन हैं ‘सरकटा’ सुनील कुमार ?

सुनील कुमार, स्त्री 2 फिल्म के बाद लाइमलाइट में आ गए हैं। लेकिन यह उनकी पहली मूवी नहीं है। सुनील इससे पहले कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहे हैं, जिसमें से एक कुछ महीनों पहले रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘कल्कि 2898 एडी’ है। जम्मू के रहने वाले सुनील कुमार ‘द ग्रेट खली’ के नाम से फेमस हैं। वह पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। शूट के लिए उन्हें बीच-बीच में छुट्टी के लिए अप्लाई करना पड़ता है। सुनील को रेसलिंग का भी शौक है। 2019 में वह WWE ट्राईआउट के लिए भी गए थे। स्त्री 2 फिल्म में सरकटे का चेहरा सीजीआई से बनाया गया है, जबकि बॉडी शॉट्स के लिए मेकर्स को सुनील कुमार की जरूरत पड़ी। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनील ने बताया कि वह दिल्ली में रेसलिंग कंपनी में स्पोर्ट्स खेला करते थे। यहीं से कास्टिंग करने वालों ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया।

बिग बॉस से आया था कॉल

हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में Sunil ने बताया, “Bigg Boss से कॉल आई है अभी मुझे, अक्टूबर में बोल रहे हैं बिग बॉस के लिए। मैं बिग बॉस के लिए अभी समय दे रहा हूं क्योंकि मैं पुलिस में काम करता हूं ना तो छुट्टी के लिए थोड़ा प्रॉब्लम होता है। लेकिन उन्होंने Bigg Boss का हिस्सा बनने में अपनी एक्साइटमेंट दिखाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *