Supreme Court का Youtube चैनल हुआ हैक ! दिख रहा अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी XRP का ऐड

youtube hack-khabritota.in
Spread the love

सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल को ओपन करने पर उस पर अमेरिका का वीडियो चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के सारे वीडियो गायब हैं. उस पर अमेरिकी कंपनी ‘रिपल लैब्स’ के क्रिप्टोकरेंसी XRP का ऐड वीडियो शो कर रहा है.

कुछ साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ के महत्त्वपूर्ण मामलों में अपनी कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम करने का फैसला किया था। कोर्ट ने माना था कि लाइव स्ट्रीमिंग की कार्यवाही संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत न्याय तक पहुँचने के अधिकार का हिस्सा है। कोर्ट सुनवाई को लाइव स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब का उपयोग कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और फिर उसकी हत्या के मामले की सुनवाई का लाइव स्ट्रीमिंग किया था. मगर ये वीडियो भी चैनल पर से गायब है और बाकी वीडियो भी. चैनल को हैक किसने किया और कहां से किया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इसकी जांच पड़ताल की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, अब चैनल पर Supreme Court Of India की जगह पर Ripple नाम का चैनल दिखाई दे रहा है। पहले जहां इस चैनल पर सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा वीडियो आते थे तो वहीं, अब पूरे चैनल पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े वीडियो सामने आ रहे है।

आम तौर पर देखा जा रहा है कि स्कैमर्स द्वारा लोकप्रिय वीडियो चैनलों की हैकिंग बड़े पैमाने पर की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रिपल ने खुद ही हैकर्स द्वारा अपने CEO ब्रैड गारलिंगहाउस का प्रतिरूपण करने से रोकने में विफल रहने के लिए YouTube पर मुकदमा दायर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *