प्रयागराज: माघ मेले में पिछले 5 दिनों से प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत आज तेज बुखार के चलते बिगड़ी। वह करीब 5 घंटे तक वैनिटी वैन में रहे और बाद में बाहर आए, जिससे वहाँ मौजूद समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई।
माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या पर संगम स्नान को लेकर प्रशासन और स्वामी के बीच विवाद जारी है। स्वामी ने प्रशासन के फैसलों के खिलाफ धरना जारी रखा हुआ है और अभी तक उन्होंने स्नान नहीं करने का ऐलान भी किया है।

प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दो नोटिस जारी किए हैं —
- पहले मौके पर कथित नियम तोड़ने के आरोप में और दूसरे में उनसे भूमि व सुविधाओं के संबंध में जवाब मांगा गया है, ताकि भविष्य में मेले में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध न लगाया जाए।
2. वहीं संत ने भी प्रशासन को जवाबी नोटिस भेजा है और 24 घंटे की मोहलत की मांग की है, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रशासन का पत्र उनके सम्मान को ठेस पहुंचाता है।

इस विवाद पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ भी सामने आ रही हैं —
आप सांसद संजय सिंह बोले- जो अपनी डिग्री नहीं दिखा पाए, वो शंकराचार्य होने का सबूत मांग रहे
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को माघ मेला पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे। संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। कहा- जो आज तक अपनी डिग्री नहीं दिखा पाए वो शंकराचार्य का सबूत मांग रहे हैं। कितना अधर्म हो रहा है।

बाबा रामदेव ने कहा:-
माघ मेले से अयोध्या पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा- माघ मेला स्नान, ध्यान, तप और संतों की साधना का पावन पर्व है। इसमें किसी भी प्रकार का विवाद हमारे बड़ों ने नहीं सिखाया। किसी प्रकार की उपाधि है किसी के पास तो उसका दायित्व उतना ही बढ़ जाता है। ये जो विवाद हो रहा है, इससे सनातन का अनादर हो रहा है। सभी को ध्यान देना चाहिए कि हम साधु बने तो साधुता की पहली सीढ़ी निरभिमानी है। भगवान के दासत्व में रहना है। लड़ाई करने के लिए हिंदू, सनातन और भारत विरोधी ताकतें हैं। हम क्यों विवाद में पड़ें। अब इस विवाद का अंत हो जाना चाहिए। सभी को संयम बरतना चाहिए।
धरने के कारण माघ मेले में हलचल बढ़ गई है और यह मामला अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है। पूरी स्थिति को लेकर प्रशासन तथा संत समुदाय के बीच बातचीत जारी है।
इस खबर की और जानकारी के लिए क्लिक करे – https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/prayagraj/news/avimukteshwaranand-magh-mela-2026-ban-controversy-live-update-shankaracharya-prayagraj-sangam-ghat-snan-vasant-panchami-137018719.html
अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थकों ने जारी की तस्वीर:-
अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थकों ने जारी की स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती की तस्वीर, कहा- अपनी परंपराओं को पहचानों हिंदुओं
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थकों ने एक पुरानी तस्वीर जारी की है। जिसमें लिखा- नई परंपरा की रट लगाने वाले ज्योतिर्मठ के पूर्वाचार्य पूज्यपाद जगद्गुरु शङ्कराचार्य पूज्यपाद स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती जी महाराज पालकी पर बैठकर यात्रा करते हुए। अपनी परंपराओं को पहचानों हिंदुओं…।

ये भी पढ़ें – https://khabritota.in/homebound-oscars-2026-top5-miss/
