YOUTH CONGRESS : उदय भानु चिब यूथ कांग्रेस नए अध्यक्ष, कौन हैं कांग्रेस के नए यूथ लीडर जो बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष?

Youth Congress khabritota.in Youth Congress khabritota.in
Spread the love

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने रविवार को यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर से संबंध रखने वाले उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। उदय भानु चिब श्रीनिवास बीवी की जगह लेंगे। जम्मू कश्मीर में इस वक्त चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में चिब का नाम सामने आने के बाद इसे एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

जम्मू कश्मीर से इस पद के लिए चुने जाने वाले दूसरे शख्स हैं
उदय भानु चिब के दूसरे ऐसे नेता हैं। जिन्हें कांग्रेस की युवा विंग का प्रमुख बनने का गौरव हासिल हुआ है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर से से ताल्लुक रखने वाले गुलाम नबी आजाद ही यूथ कांग्रेस के प्रमुख बने थे। उदय भानु चिब की नियुक्ति जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच हुई है। इससे पहले उदय भानु राज्य युवा कांग्रेस की इकाई के प्रमुख थे। फिलहाल उदय भानु चिब भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव पद पर हैं।

राजनीतिक पारी
उदय भानु चिब ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत कांग्रेस के यूथ संगठन एनएसयूआई के सदस्य के तौर पर की थी। बाद में वह जम्मू कश्मीर एनएसयूआई के अध्यक्ष चुने गए। कांग्रेस के लिए काम करते हुए चिब को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जगह मिली। पार्टी ने इन्हें एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया। फिर उदय भानु को जम्मू कश्मीर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस पदों पर लबीं पारी खेलते हुए पार्टी ने उन्हें युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया। पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अब उन्हें यूथ कांग्रेस के नया अध्यक्ष बनाया है।
चिब जम्मू-कश्मीर चुनावों के लिए कांग्रेस की घोषणापत्र समिति का भी हिस्सा रहे हैं।

नई दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *