उज्जैन में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
Ujjain TEMPLE WALL COLLAPSED: उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के पास बड़ा हादसा हुआ है। मंदिर के गेट नंबर 4 के पास निर्माणाधीन धर्मशाला की दीवार गिर गई है। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक तीन मजदूरों के घायल होने की खबर है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। दीवार गिरने की घटना महाकाल मंदिर के सामने स्थित महाराज वाड़ा स्कूल के स्थान पर बन रही धर्मशाला में हुई है।
उज्जैन में लगातार हो रही तेज बारिश
उज्जैन में लगातार बारिश हो रही हैं। आज सुबह से ही उज्जैन में तेज बादल छाए थे। दोपहर बाद पानी तेज हुआ और फिर यह हादसा हुआ। मध्यप्रदेश के कई शहरों में आज तेज बारिश देखने को मिली है।
