काम बोलता है, शोर नहीं’ ‘बॉर्डर 2 को लेकर ट्रोलिंग पर वरुण ने किया रिएक्ट

वरुण धवन ‘बॉर्डर 2’ फिल्म के ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए “काम बोलता है, शोर नहीं” – वरुण धवन ने ‘बॉर्डर 2’ ट्रोलिंग पर किया रिएक्ट।
Spread the love

फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हो रही थी, लेकिन एक्टर वरुण धवन ने साफ कहा है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वरुण के मुताबिक उनका भरोसा सिर्फ अच्छी फिल्म बनाने में है, न कि शोर-शराबे में।

⭐ वरुण का रिएक्शन – “शोर को बंद कर दो, काम बोलने दो”

घर कब आओगे’ गाना रिलीज होने के बाद वरुण की स्माइल और एक्टिंग पर मीम्स बने। लेकिन ट्रेलर आते ही लोगों ने उनकी तारीफ भी की।

Trailer Launch में वरुण ने कहा:

“मैं मानता हूं कि शोर को बंद कर देना चाहिए। काम को बोलने दो।”

“नंबर आदि से मुझे कोई मतलब नहीं। फिल्म अच्छी होनी चाहिए — यही सबसे जरूरी है।”

“लोग थिएटर एंटरटेन होने आते हैं, मैं उसी सोच से आता हूं।”

वरुण ने फिटनेस और मेंटल स्ट्रेंथ पर जोर दिया

वहीं, इवेंट में वरुण ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सख्त शारीरिक अनुशासन से गुजरना पड़ रहा है।

वरुण ने कहा कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक ऐसा कमिटमेंट है जिसमें जबरदस्त फिटनेस और मेंटल स्ट्रेंथ मजबूती की जरूरत होती है।

एक्टर के मुताबिक, शूटिंग काफी कठिन रही है और कई बार मुश्किल हालात में करनी पड़ी है, जहां कलाकारों और पूरी टीम की सहनशक्ति की असली परीक्षा होती है।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म का नेचर ऐसा है कि कलाकारों को सैनिकों की तरह दिखना और बर्ताव करना होता है। इसके लिए उन्हें सामान्य जिम वर्कआउट से कहीं आगे की ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा। उनका मकसद ऐसा असल प्रदर्शन करना था, जो भारतीय सशस्त्र बलों को रिस्पेक्ट दे सके।

वरुण ने आगे कहा कि सेट पर मौजूद कठिन परिस्थितियों ने कलाकारों को अपने किरदार में ढलने में काफी मदद की। चाहे मौसम हो या कठिन इलाका, माहौल ने उनके एक्टिंग को गहराई दी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में जिस तरह के अनुशासन की जरूरत थी, वैसा उन्होंने अपने पिछले प्रोजेक्ट्स में कभी महसूस नहीं किया।

इंस्टाग्राम ट्रेंड पर अहान शेट्टी ने रिएक्ट किया

इवेंट के दौरान जब अहान शेट्टी से इंस्टाग्राम पर चल रहे उस ट्रेंड के बारे में पूछा गया, जिसमें कहा जाता है कि अगर अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी उनकी पोस्ट पर कमेंट करेंगे, तो वो फिल्म बॉर्डर 2 देखने जाएंगे, इस पर रिएक्शन देते हुए अहान ने कहा कि यह जनता का प्यार और सपोर्ट है। यह ट्रेंड काफी क्रेजी हो रहा है और हम सब इसे बहुत एंजॉय कर रहे हैं।

अहान ने कहा कि यह एक तरीका है, जिससे हम अपने फैंस को कुछ वापस दे सकते हैं और इसके लिए हम जो भी हो सकता है, करेंगे। उन्होंने कहा कि पापा अपने बेटे को सपोर्ट करने के लिए कमेंट कर रहे हैं। इसके लिए वह अपने पापा और पूरी टीम के बहुत आभारी हैं।

नायक दीपचंद ने फिल्म की तारीफ की:

इवेंट के दौरान कारगिल युद्ध के सैनिक नायक दीपचंद ने फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कलाकार अपने किरदारों में पूरी तरह डूबे नजर आते हैं। ट्रेलर देखकर उन्हें कारगिल युद्ध के दिनों की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *