Indore की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, 13 महीने में 3 राज्यो में की तीन शादियां, 30 लाख रुपये की ठगी

Indore की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार luteri dulhan-khabritota.in
Spread the love

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 13 महीने में 3 राज्यों में की 3 शादियां करने वाले इंदौर की लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है, बताया गया है कि लुटेरी दुल्हन ने अबतक 30 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है, इस मामले में पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार किया है जिसमे तीन महिला और एक पुरुष शामिल है।

दरअसल इंदौर सहित मुंबई , राजस्थान सहित अन्य राज्य में लुटेरी दुल्हन ने आतंक मचा रखा है वही लुटेरी दुल्हन ने 13 महीने में 3 राज्यों में 3 शादियां कर दूल्हे को लाखो की चपत लगा चुकी है । पहले पति को इंदौर में घरजमाई बनाकर रखा, दूसरे और तीसरे पति के घर सिर्फ तीन दिन ही रही। एक से शादी का रिश्ता कराने पर दलालों के जरिए रुपए ठगे तो दूसरे से शॉपिंग और तीसरे पति से इलाज के नाम पर लाखों रुपए ले लिए। फिर कभी उनके पास लौटी ही नहीं।

तीन पतियों के अलावा उसका एक बॉयफ्रेंड भी है। जहा दूसरे पति को फोन पर लंबी-लंबी बातें करने की बात पर शक हुआ। उसने छानबीन की तो पता चला कि पत्नी अपने बॉयफ्रेंड से बातचीत करती है। वह किसी तरह बॉयफ्रेंड तक पहुंचा। बॉयफ्रेंड ने जो बताया, वह सुनकर पति हैरान रह गया। बॉयफ्रेंड ने बताया कि उसने शादी करके तुम्हें ठगा है। तुमसे रुपए लेने के बाद मुंबई में दूसरी शादी कर ली है। वही पूरा मामला इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा है।

जहा फरियादी के बयान लेकर लुटेरी दुल्हन और उसकी तीन महिला साथी और पुरुष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है जहा लुटेरी दुल्हन से और भी कई फर्जी शादी कर लूटने का खुलासा होने की उम्मीद क्राइम ब्रांच द्वारा जताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *