रिया सिंघा ने जीता Miss Universe India 2024 का खिताब, उर्वशी रौतेला ने पहनाया ताज

Miss Universe India- khabritota.in Miss Universe India- khabritota.in
Spread the love

रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीत लिया है. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.अब इंटरनेशनली मिस यूनिवर्स 2024 के लिए कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाली हैं.

रिया के मिस यूनिवर्स इंडिया बनने के बाद सोशल मीडिया पर अपन फोटोज शेयर की हैं. रिया के ताज जीतने के बाद उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं. उन्हें ये ताज किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड की क्वीन उर्वशी रौतेला ने पहनाया था 19 साल की रिया गुजरात की रहने वाली हैं. वो मिस यूनिवर्स इंडिया जीतने के बाद इंडिया को मिस यूनिवर्स में प्रेजेंट करने वाली हैं.रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया का क्राउन जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा-आज मैंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता है. मैं बहुत आभारी हूं. मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है.

मीडिया से बात करते हुए उर्वशी ने कहा-मैं महसूस कर सकती हूं कि सभी लड़कियां क्या महसूस कर रही हैं. विजेता अद्भुत हैं. वे मिस यूनिवर्स में हमारे देश का बहुत अच्छा प्रतिनिधित्व करेंगी और मुझे उम्मीद है कि भारत इस साल फिर से मिस यूनिवर्स का ताज जीतेगा. सभी लड़कियां कड़ी मेहनत करने वाली, समर्पित और बेहद खूबसूरत हैं. बता दें 18 साल की रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.वो आए दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं.

साल 2024 का Miss Universe India का खिताब रिया सिंघा (Rhea Singha) ने अपने नाम किया। 22 सितंबर यानी बीते रविवार के दिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है और इसकी विजेता (Miss Universe India 2024 Winner) इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस साल यह अवसर रिया सिंघा को मिला है। उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया की प्रतियोगिता के दौरान अपनी अद्भुत सूझबूझ और खूबसूरती का परिचय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *