Dev Deepawali पर 12 लाख दीपों से रोशन होंगे काशी के 84 घाट, दिखेगा भव्य नजारा

dev diwali- khabritota.in dev diwali- khabritota.in
Spread the love

रामनगरी अयोध्‍या की तरह भोले नाथ की नगरी काशी में भी देव दिवाली मनाई जाती है. इस बार भव्‍य और दिव्‍य देव दिवाली मनाने को लेकर वाराणसी में तैयारियां शुरू हो गई हैं. तो आइये जानते हैं काशी में कब मनाई जाएगी देव दिवाली ?

इस साल भी काशी में देव दीपावली का उत्सव 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर काशी के 84 घाट में 12 लाख दीपक जलाए जाएंगे। दीपों की माला पहने हुए काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की छटा अलौकिक और अद्भुत नजर आएगी।

बता दें कि, इस देव दीपावली को देखने के लिए देश-विदेश से भी मेहमान पहुंचते हैं और इस सुंदर दृश्य का आनंद लेते हैं। माना जाता है कि, देव दीपावली के इस खास मौके पर देव दीपावली पर काशी के घाटों पर देवलोक उतरेगा। वहीं इस देव दीपावली को खास दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार भी 12 लाख दीपों से घाटों और कुंडों को रोशन करने की तैयारी की है। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए इसे पहले ही प्रांतीय मेला घोषित कर चुकी है।

तिशबाजी का भी दिखेगा नजारा

डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन ने बताया कि लेजर शो के माध्यम से घाट पर गंगा अवतरण व शिव महिमा की कहानी दिखाई जाएगी। गंगा पार रेत पर प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी का भी शो किया जाएगा। यह पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। देव दीपावली पर काशी की इस अनोखी छटा को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बजड़ा, बोट व क्रूज सभी फुल हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *