Chhattisgarh News: Bhilai में मजार-दुकानों, शादीघर पर चला बुलडोजर, मस्जिद के नाम पर अवैध कब्जा !

buldozer action- khabritota.in
Spread the love

भिलाई में नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम सोमवार को जी ई रोड पर स्थित मस्जिद के इर्द-गिर्द किए गए अवैध कब्जे को तोड़ने की कार्रवाई कर रही है.जानकारी के मुताबिक मजार करबला कमेटी की तरफ से अवैध रूप से बनाया गया था.

भिलाई नगर निगम क्षेत्र में मस्जिद की जमीन के पास अवैध कब्जा कर बनाई गई 100 से अधिक दुकानों तथा अन्य संरचनाओं पर निगम ने सोमवार को बुलडोजर चलाया। दरअसल, जोन-3 करबला मस्जिद कमेटी को छोटी-सी भूमि मस्जिद बनाने के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन कमेटी ने लगभग 2.5 एकड़ भूमि पर दुकानें और मैरिज हाल बनाकर उसका व्यवसायीकरण किया, जिसे ढहाने का काम पुलिस-प्रशासन सहित भिलाई नगर निगम की टीम ने किया।


कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे, ताकि कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो। अवैध कब्जे को लेकर बीते दिनों हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसके बाद नगर निगम की टीम वहां पहुंची। अदालत ने दुर्ग कलेक्टर को 120 दिन में निर्णय लेने का समय दिया था।

अवैध कब्जा हटाने का नोटिस –

अधिकारियों ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसे भिलाई में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

मस्जिद परिसर के अंदर एक मौलवी के लिए कमरा और एक जगह कुछ लोगों को रहने के लिए छोड़ी गई है। लोगों का आरोप है कि उन्हें निगम ने कोई नोटिस नहीं दिया और अचानक ही उनका मकान तोड़ दिया गया। इसको लेकर निगम और लोगों के बीच में काफी देर तक बहस भी हुई।

जिस वक्त बुलडोजर कार्रवाई हो रही थी, उस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी. भीड़ बुलडोजर कार्रवाई का विरोध कर रही थी. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बलों के आगे भीड़ की एक न चली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *