Asian Champions Trophy: भारतीय Hockey टीम ने जापान को 5-1 से रौंदा, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

ind vs japan- khabritota.in
Spread the love

पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के लीग मैच में भारतीय Hockey टीम ने जापान को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सुखजीत ने दूसरे और 60वें मिनट में गोल किए जबकि अभिषेक (तीसरे), संजय (17वें) और उत्तम सिंह (54वें) अन्य गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे।

Asian Champions Trophy 2024 में भारत और जापान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।

भारत ने इस मैच को 5-1 के अंतर से जीता है। भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत हासिल की. भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में मेजबान चीन को 3-0 से हराया था. भारत का अगला मुकाबला 11 सितंबर को पिछले साल के उपविजेता मलेशिया से होगा.

इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम और भी मजबूत नजर आ रही है। भारत के गोल अंतर में भी इजाफा हुआ है। भारत इस मुकाबले में तीसरे क्वार्टर के खेल के बाद 3-1 से आगे था। अब चौथे क्वार्टर का खेल शुरू हुआ, जिसके खत्म होने से पहले ऐसा लग रहा था कि यह मैच 3-1 के स्कोर लाइन पर भी खत्म होगा, लेकिन आखिरी के कुछ मिनट में उत्तम सिंह और सुखजीत सिंह ने गोल किया। उत्तम सिंह ने खेल के 54वें मिनट और सुखजीत सिंह 60वें मिनट में गोल कर टीम इंडिया को यह मैच 5-1 से जीतने में मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *