Asian Champions Trophy: भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया, टीम इंडिया की लगातार पांचवीं जीत

India vs Pak ind vs pak- khabritota.in
Spread the love

भारतीय टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में बहु प्रतीक्षित आखिरी राउंड रॉबिन मैच में अपना दबदबा कायम रखते हुए पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया है। भारत ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवां मैच जीता है। पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-1, मलेशिया को 8-1 और कोरिया को 3-1 से हराया।

IND vs PAK एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का पहला गोल पाकिस्तान के नदीम अहमद ने 8वें मिनट में दागा है। इस टूर्नामेंट में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने मैच की शुरुआत गोल खाकर की है। इससे पहले टीम इंडिया ने ही पिछले चार मैचों में पहला गोल दागा था। हालांकि पहला क्वार्टर खत्म होते-होते भारत ने पेनेल्टी कॉर्नर की मदद से बराबरी की, हरमनप्रीत सिंह ने भारत का खाता खोला।

दूसरे क्वार्टर के चौथे मिनट में भारत ने एक और पेनेल्टी कॉर्नर बनाया और हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दागकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने काफी अटैकिंग गेम खेला लेकिन गोल नहीं दाग सकी। जिसके चलते टीम इंडिया ने 2-1 से मुकाबला जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर खत्म किया.

भारत ने इस मैच से पहले जापान, रिपब्लिक ऑफ चाइना, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हराया था। मेन इन ब्लू ने पहले ही इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारत ने ग्रुप स्टेज को 15 अंको के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए समाप्त किया। वहीं, पाकिस्तान 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिन के बाद में रिपब्लिक ऑफ चाइना बनाम जापान मैच के बाद ही पता चलेगा की सेमीफाइनल में भारत का सामना किससे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *