खास बातें
Kolkata Doctor Rape and Murder Case.
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में देश में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कोलकाता में डॉक्टर्स 15वें दिन शुक्रवार (23 अगस्त) को भी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हड़ताल वापस लेने के आग्रह को मानने से इनकार कर दिया है। डॉक्टर्स का कहना है कि हम काम पर नहीं लौटेंगे, क्योंकि अभी तक न्याय नहीं मिला है।।
‘ममता बनर्जी के कामों में क्रूरता भरी हुई है’
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कोलकाता मामले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर कहा कि ‘आज ममता बनर्जी के मगरमच्छी आंसुओं का कोई मतलब नहीं है क्योंकि उनके कामों में सिर्फ क्रूरता भरी हुई है। क्यों उनकी सरकार ने संदीप घोष को एक बार फिर OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बनाकर पुरस्कृत किया है? पहले तो उन्हें 4 घंटे में बहाल कर दिया गया। उन पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें स्पेशल पोस्टिंग दे दी गई। हमने यह भी देखा है कि कैसे बंगाल सरकार के वकील कपिल सिब्बल कोर्ट में हंस रहे थे और वकीलों और जजों को उनसे कहना पड़ा कि यह हंसने वाली बात नहीं है। कल सुप्रीम कोर्ट ने FIR में देरी के लिए ममता बनर्जी सरकार को फटकार लगाई।
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'ममता बनर्जी के कामों में क्रूरता भरी हुई है'#SwadeshNews #NationalNews #Kolkata #DoctorRapeMurderCase #DoctorsProtests #BJPleader #ShahzadPoonawala #TMC #MamataBanerjee pic.twitter.com/R1sGObeiQi
— Khabri Tota (@TotaKhabri) August 23, 2024
कोलकाता मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘डॉक्टरों के मन में एक असुरक्षा और भय का माहौल है। उसको दूर करना हमारी जिम्मेदारी है, हम राजनीति में हो, अदालतों में हो, या मीडिया में हो, हमारी जिम्मेदारी बनती है कि लोगों के मन में जो भय हो वो दूर होनी चाहिए।’
कोलकाता मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया#SwadeshNews #NationalNews #Kolkata #SupremeCourtOfIndia #DoctorsProtests #Congress pic.twitter.com/oqmmdRamWT
— Khabri Tota (@TotaKhabri) August 23, 2024
संदीप घोष से सीबीआई की लगातार आठवें दिन पूछताछ
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से सीबीआई आज फिर पूछताछ करेगी। संदीप घोष सुबह कोलकाता स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे। सीबीआई की संदीप घोष से पूछताछ का आज आठवां दिन है।
संदीप घोष से CBI की लगातार आठवें दिन पूछताछ#SwadeshNews #NationalNews #Kolkata #DoctorRapeMurderCase #DoctorsProtests #CBI pic.twitter.com/5FSdyAC7Be
— Khabri Tota (@TotaKhabri) August 23, 2024
कोलकाता रेप मर्डर केस में आज के अपडेट्स…
*CBI ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में अब तक 73 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
*आरोपी संजय रॉय की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही है। उसे दोपहर में सियालदह कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से CBI उसकी न्यायिक हिरासत की मांग कर सकती है।
*कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कपिल सिब्बल को ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर केस से हटने की सलाह दी है। अधीर ने कहा कि मैं गुजारिश करूंगा कि वे केस से अलग हो जाएं। अपराधियों की तरफदारी न करें तो बेहतर है। क्योंकि वे कभी चुने हुए जनप्रतिनिधि थे। अभी भी राज्यसभा सांसद हैं। इन सारी चीजों के मद्देनजर आपको केस से हट जाना चाहिए, ये मेरी आपसे रिक्वेस्ट है।
