जेलेंस्की से मोदी की मुलाकात, दोनों गले मिले:रूस-यूक्रेन जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी

जेलेंस्की से मोदी की मुलाकात Modi's meeting with Zelensky
Spread the love

मोदी ने यूक्रेन नेशनल म्यूजियम में जंग में मारे गए बच्चों की दी श्रद्धांजलि
रूस और यूक्रेन में ढाई साल से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। और उसके बाद दोनों नेता यूक्रेन नेशनल म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्होंने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि दी
इससे पहले PM मोदी 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करने के बाद भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे कीव पहुंचे। वे यहां 7 घंटे बिताएंगे। कीव में भारतीय समुदाय के लोगों ने PM मोदी का स्वागत किया।उसके बाद PM ने फोमिन बोटैनिकल गार्डन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले PM मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था।

PM मोदी का ये दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि 24 फरवरी 2022 को रूस के हमले के बाद से अब तक नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले ही PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *