पुणे में भारी बारिश के बीच क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर:पायलट और तीन यात्री घायल

पुणे में भारी बारिश के बीच क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर Helicopter crashes amid heavy rain in Pune
Spread the love

पुणे रूरल पुलिस के SP पंकज देशमुख ने बताया कि पुणे जिले के पौड गांव के पास एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर एक प्राइवेट एविएशन कंपनी का है। यह मुंबई से हैदराबाद जा रहा था, इसमें पायलट और तीन यात्री सवार थे। हादसे में पायलट जख्मी हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीनों लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई हैं।

मुंबई बेस्ड एक ग्लोबल कंपनी का एक हेलीकॉप्टर शनिवार सुबह पुणे जिले के पौड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस इलाके में भारी बारिश हो रही है, लेकिन दुर्घटना का सटीक तकनीकी कारण अभी पता नहीं चल पाया है।। पुलिस अधीक्षक (SP) के अनुसार, विमान में सवार सभी चार यात्री सुरक्षित हैं और फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

पुणे रूरल पुलिस के SP पंकज देशमुख ने बताया कि पुणे जिले के पौड गांव के पास एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर एक प्राइवेट एविएशन कंपनी का है। यह मुंबई से हैदराबाद जा रहा था, हेलीकॉप्टर में 4 लोग सवार थे।

हेलीकॉप्टर का नाम AW 139 है। पायलट का नाम कैप्टन आनंद है, जबकि तीनों पैसेंजर्स की पहचान धीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *