Oscar में पहुंची फिल्म Laapataa Ladies, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की पुष्टि

lapata ladies- khabritota.in lapata ladies- khabritota.in
Spread the love

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज (Laapataa Ladies) को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रिस्पांस मिला था। हालांकि फिल्म देखने वालों ने किरण राव के क्राफ्ट और डायरेक्शन की काफी तारीफ की। वहीं कुछ दिन पहले किरण ने कहा था कि वह इस फिल्म को ऑस्कर में देखना चाहती हैं और अब उनका ये सपना पूरा हो चुका है।

किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर 2025 में ऑफिशियल एंट्री हो गई हैं. इसकी घोषणा चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम में, द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की है. 97वें अकादमी पुरस्कारों के लिए लापता लेडीज को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के लिए नॉमिनेट किया गया है.

29 फिल्मों को पछाड़ा

एनिमल, हनुमैन, कल्कि 2898 एडी, महाराजा, जोरम, श्रीकांत, मैदान, सैम बहादुर, आदुजिविथम, आर्टिकल 370 सहित 29 फिल्मों को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए नॊमिनेट करने के लिए आवेदन मिले थे, जिनमें से ‘लापता लेडीज’ को भारत की ओर से इस साल ऑस्कर नामांकन के लिए चुना गया है.

लापता लेडीज की कहानी ?

लापता लेडीज दर्शकों को 2001 में ग्रामीण भारत में वापस ले जाती है. इसकी कहानी दो दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी ट्रेन यात्रा के दौरान अदला-बदली हो जाती है. उतार-चढ़ाव से भरी यात्रा तब शुरू होती है जब उनके पति असली दुल्हन की तलाश शुरू करते हैं. आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित, लापता लेडीज़ से धोबी घाट के बाद किरण राव ने निर्देशन में वापसी की है. वहीं थिएट्रिकल रिलीज से पहले, फिल्म को 2023 में प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में प्रदर्शित किया गया था, इसे फेस्टिवल में मौजूद दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला था.

क्या बोलीं किरण राव?

ऑस्कर्स में लापता लेडीज़ के ऑफिशियल एंट्री से किरण राव बेहद खुश हैं. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि उनकी फिल्म को ऑस्कर्स के लिए ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुने जाने से उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा है कि ये हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा है. हमारी टीम के जुनून की वजह से इस कहानी को हम जिवंत कर पाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *