
नई दिल्ली:17 जनवरी 2026 को भारतीय रेलवे के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को देश की पहली “वंदे भारत स्लीपर” ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।
यह हाई-टेक स्लीपर ट्रेन कोलकाता (हावड़ा जंक्शन) से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और सप्ताह में छह दिन यात्रियों को सेवा देगी। उद्घाटन कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में आयोजित किया गया है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रैन की कुछ खास बातें
यह भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, यानी यह वंदे भारत तकनीक के तहत चलने वाली आधुनिक और आरामदायक स्लीपर सर्विस होगी।
ट्रेन में कुल 16 एयर-कंडीशन कोच हैं, जिनमें 11 थर्ड-एसी, 4 सेकंड-एसी और 1 फर्स्ट-एसी कोच शामिल हैं।टिकट की कीमतें भी कम रखी गई हैं — थर्ड-एसी लगभग ₹2,300, सेकंड-एसी ₹3,000 और फर्स्ट-एसी लगभग ₹3,600 के आस-पास होगा।स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लंबी दूरी की रात्री यात्रा को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प प्रदान करेगी।
यह कदम देश के लिये खास?
भारतीय रेलवे लगातार लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और तेज़ बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रैन सेवा की शुरुआत से अब रात की दूरी भी आराम से तय हो सकेगी, खासतौर पर पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के बीच।
