Paris Paralympics 2024: Sumit Antil ने जैवलिन थ्रो में जीता Gold, रचा इतिहास

sports news - khabritota.in
Spread the love

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने पैरालंपिक रिकॉर्ड दूरी के साथ भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। सुमित अंतिल को पैरा एथलीट का नीरज चोपड़ा भी कहा जाता है। उन्होंने पेरिस से पहले तोक्यो में भी भारत के लिए गोल्ड जीता था।

Paris Paralympics में Sumit Antil ने एफ64 इवेंट में 70.59 मीटर दूर भाला फेंक कर पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही सुमित पैरालंपिक या ओलंपिक में बैक टू बैक गोल्ड जीतकर अपने खिताब को बरकरार रखने वाले पहले भारतीय बने। सुमित ने तोक्यो पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

उन्होंने तीन बार विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए 68.55 मीटर के प्रयास से गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने इसके बाद 2023 पैरा विश्व चैम्पियनशिप में 70.83 मीटर के थ्रो के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सुमित यहीं पर नहीं पर नहीं रुके, उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में इसमें सुधार करते हुए 73.29 मीटर के फिर से गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Paralympics गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 15 हो गई है. भारत ने अब तक तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल जीता है. बता दें कि सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल जीता था. ऐसे में वह पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में अपना गोल्ड मेडल डिफेंड किया है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मु ने सुमित अंतिल को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैं पेरिस 2024 पैरालिंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सुमित अंतिल को हार्दिक बधाई देती हूं। अपने दो लगातार पैरालंपिक स्वर्ण पदकों और रिकॉर्ड बनाने वाले प्रदर्शनों के साथ, सुमित ने चैंपियनों के बीच एक विशेष स्थान प्राप्त किया है। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियां अनगिनत लोगों, खासकर युवाओं को प्रेरित करेंगी।”

PM मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने भी एक्स पर सुमित को उनके रिकॉर्ड ब्रेक करने वाले प्रदर्शन के लिए बधाई दी और लिखा, “सुमित द्वारा असाधारण प्रदर्शन! पुरुषों की भाला फेंक F64 स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई! उन्होंने असाधारण निरंतरता और उत्कृष्टता दिखाई है। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *